Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बरेली: तौकरी रजा के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, बोले अब किसी बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

bareily | Tauqeer Raza Khan | shreshth bharat |

यूपी के बरेली शहर में आएमसी नेता मौलाना तौकरी रजा खान ने सामूहिक गिरफ्तारी का ऐलान किया है। उनके समर्थन में जुमे की नमाज के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। ऐसी स्थिति में इलाके में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है।

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में व्यासजी तहखाने में पूजा के अधिकार के विरोध में IMC नेता मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को जेल भरों आंदोलन का ऐलान किया है। जुमे की नमाज के बाद तौकीर रजा ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी का ऐलान किया। जिसके बाद उनके समर्थन में हजारों की संख्या में लोग सड़को पर उतर आए हैं। शहर की पुलिस अलर्ट मोड पर है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है, और शहर के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। तौकीर रजा के समर्थन में जहां लोग सड़को पर उतर आए हैं वहीं, पुलिस और जिला प्रशासन सभी को निरंतर समझाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन समर्थक बैरिकेड गिराकर आगे बढ़ गए। शहर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इससे पहले तौकीर रजा ने हल्द्वानी हिंसा को लेकर विवादित बयान दिया। तौकीर रजा खान ने कहा तुम हमारे घर पर बुलडोजर चला दोगे तो क्या हम चुप बैठेंगे? अब किसी बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं ले रहा है तो हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। हमें कानून ने अधिकार दिया है कि अगर हमपर कोई हमला होता है तो हम उसे जान से मार दें। तौकीर रजा ने कहा कि वह अमन पसंद तरीके से गिरफ्तारी देना चाहते है। किसी के सामने अपनी शिकायत रख नहीं सकते।

ज्ञानवापी फैसले के बाद मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को नमाज के बाद सभी से गिरफ्तारी देने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि सभी लोग नमाज के बाद इस्लामिया मैदान में इकठ्ठा होंगे। जिसके बाद अलर्ट मोड में आई पुलिस ने किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी। हालांकि नमाज के बाद ही भारी संख्या में मुसलमान तौकीर रजा के समर्थन में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार