Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमरोहा: दोस्तों ने गोली मारकर अपने ही दोस्त की ले ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

uttarpradesh | amroha | crime | shreshth bharat |

उत्तर प्रदेश: अमरोहा के रजबपुर इलाके के जलालपुर खुर्द गांव में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने युवक के तीन दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक चारों दोस्त रात में छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोस्तों के बीच आपस में  कहा सुनी हो गई,और 20 वर्षीय सनी के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिषभ, अंकुर, नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक सनी बछरायूं इलाके के सैदपुर गांव का रहने वाला था। हत्या की घटना रजबपुर इलाके के जलालपुर खुर्द गांव की है।

तीनों आरोपियों ने बाद में पुरानी रंजिश में एक किसान को हत्या में फंसाने की साजिश रचते हुए खुद ही थाने में सूचना भी दी, लेकिन बाद में पुलिस के सवालों में उलझकर उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में किसान सतवीर सिंह का इकलौता 20 वर्षीय बेटा सनी अभी पढ़ाई कर रहा था।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर तीन युवक ऋषभ, अंकुर और नितिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए युवकों से पूछताछ की जा रही है और शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज