श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अपर्णा यादव ने ग्रहण किया महिला आयोग उपाध्यक्ष का पद, जानें क्या कहा

Aparna Yadav: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया है।
Aparna Yadav

Aparna Yadav: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि पद को लेकर कोई नाराजगी नहीं थी। मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है। वह राह चलते किसी का एनकाउंटर नहीं करती है। मंगेश यादव एनकाउंटर जांच का विषय है।

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को उपाध्यक्ष बनने पर अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल समेत परिवार के सभी लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया। पहले मैं एकलव्य थी मेरे पास कोई जिम्मेदारी नहीं थी। आज अर्जुन की तरह मुझे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारी सौंपी है।

‘महिलाओं के मामले में हूं सक्रिय’

अपर्णा ने कहा कि निर्भया कांड से लेकर बंगाल तक की घटना में मैं महिलाओं के मामले में हमेशा सक्रिय रही हूं। नवाब सिंह यादव सहित सपा नेताओं पर महिलाओं के प्रति अपराध पर कहा कि अब एक्शन का समय आ गया है। जल्द ही आयोग की अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक होगी।

25 सदस्यों ने कार्यभार संभाला

बीती तीन सितंबर को महिला आयोग में अध्यक्ष के पद पर बबीता चौहान, उपाध्यक्ष पर अपर्णा यादव व चारू चौधरी के अलावा 25 सदस्यों के नियुक्ति का आदेश जारी हुआ था। महिला आयोग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चारू चौधरी के अलावा सभी सदस्यों ने अपना कार्यभार संभाल लिया था।

हालांकि, अपर्णा उपाध्यक्ष पद पर अपना पद ग्रहण नहीं कर रहीं थी। इसके पीछे अपर्णा की नाराजगी की चर्चाएं हुईं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपर्णा की नाराजगी तो दूर हुई ही, उनके वापस सपा में जाने की चर्चाओं को विराम लग गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी