श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की 25 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Arvind Kejriwal Judicial Custody: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आज जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ा दी है।
Arvind Kejriwal Judicial Custody

Arvind Kejriwal Judicial Custody: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आज जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। साथ ही अदालत ने एक्साइज पॉलिसी केस में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक को जमानत दे दी है। उन्हें एक लाख रूपये के जमानती बॉन्ड पर जमानत दी गई है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ हिरासत में लिए गए अन्य सभी लोगों को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल की जमानत 25 सितंबर तक बढ़ा दी।

कोर्ट केजरीवाल की तरफ से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी केस लड़ रहे हैं। वहीं CBI ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े कथित घोटाले में अवैध धन से फायदा हुआ है।

21 मार्च को अरेस्ट हुए थे सीएम केजरीवाल(Arvind Kejriwal Judicial Custody)

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसी साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया था, लेकिन ईडी मामले में केजरीवाल को जमानत मिल गई थी। बाद में केजरीवाल को CBI ने जेल से ही गिरफ्तार कर लिया था। जब से वह तिहाड़ जेल में हैं। CBI ने इस कथित घोटाले में सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी अंतिरम जमानत(Arvind Kejriwal Judicial Custody)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा अरेस्ट हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि, सीबीआई ने बाद में अरेस्ट कर लिया था। इससे पहले 27 अगस्त और फिर 3 सितंबर को सीएम अरविंद केजरीवाल की हिरासत 11 सितंबर तक बढ़ाई गई थी।

दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर लगाया आरोप

वहीं, आप नेता दुर्गेश पाठक को जमानत मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से यह ड्रामा देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी झूठे मामलों के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन अब सच सामने आने लगा है। धीरे-धीरे सभी बाहर होने लगे हैं, सभी को जमानत मिल रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज