श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी के दौरे में ADM रितु पुनिया की अचानक बिगड़ी तबीयत, जानें हेल्थ अपडेट

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही एडीएम रितु पुनिया बेहोश हुईं तो मौके पर ही हड़कंप मच गया। इसके बाद मौजूद अधिकारियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और मंच के पीछे जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के बैठने का इंतजाम किया था, वहां बैठाया...
ADM Ritu Punia health suddenly deteriorated during CM Yogi visit know health update

CM Yogi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 10 जुलाई को पीलीभीत के शारदा किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। सीएम के आगमन की तैयारियों की कमान एडीएम रितु पुनिया ने संभाली हुई थीं, जिसके चलते वह दो दिन से लगातार कार्यक्रम स्थल पर जुटी हुई थीं। ऐसे में अचानक आज सीएम के इस दौरे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

CM योगी के दौरे में बेहोश हुए ADM रितु पुनिया

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही एडीएम रितु पुनिया बेहोश हुईं तो मौके पर ही हड़कंप मच गया। इसके बाद मौजूद अधिकारियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और मंच के पीछे जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के बैठने का इंतजाम किया था, वहां बैठाया। साथ ही मौके पर ही डॉक्टर की टीम मौजूद थी, जिन्होंने उनको देखा और प्राथमिक उपचार के बाद आराम करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने 7720 लेखपालों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- युवाओं को देश पर भरोसा

डॉक्टर का कहना है कि एडीएम लगातार (CM Yogi Visit) धूप में काम कर रही थी इस कारण उन्हें चक्कर आ गए और तबीयत खराब हो गई। फिलहाल एडीएम रितु पुनिया की तबीयत पहले से ठीक है और वह डॉक्टरों की सलाह पर घर पर आराम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- UP में इस उम्र के लोगों को नहीं मिलेगी शराब, आबकारी मंत्री का सख्त आदेश

बता दें, पीलीभीत में नवादा गुजिया, मीरपुर समेत कई गांव हैं, जहां इस वक्त घरों के अंदर तक पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को काफी परेशानियां भी हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ऐसे में सीएम योगी ने बुधवार को पीलीभीत में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीसलपुर तहसली पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और जरूरी कदम उठाने के दिशा निर्देश भी जारी किए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका