श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 300 तरह के अलग-अलग आम, स्वाद भी अलग और रंग भी

HAJI KALIM ULLAH KHAN | MANGO | TREE | LUCKNOW | SHRESHTH BHARAT

उत्तर प्रदेश की राजधानी से लखनऊ से कुछ दूर मलिहाबाद के रहने वाले हाजी कलीम उल्लाह खान ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। कलीम उल्लाह खान ने आम का ऐसा पेड़ लगाया है जिससे 300 से ज्यादा किस्म के फल लगते हैं। इस पेड़ से दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान हैं। दावा किया जा रहा है कि सभी आम अलग-अलग रंग, रूप, आकार के होने के साथ-साथ उनका स्वाद भी अलग होगा। भारत के इस पेड़ को देखकर जापान और अमेरिका के वैज्ञानिक हैरान हैं। इस पेड़ के जन्मदाता कलीम उल्लाह खान को साल 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

मीडिया से बात करते हुए कलीम उल्लाह खान ने बताया कि साल 2023 में उन्होंने आमों के ऊपर एक प्रयोग किया था। कई आमों की गुठली ली और जमीन में बो दिया। कुछ ही दिनों में आम का हरा पौधा जमीन पर दिखने लगा। देखते ही देखते कुछ ही महीनों में पौधा पेड़ बन गया। इस पेड़ पर लगने वाले आम एकदम अलग हैं। सबका स्वाद अलग है, सबका रंग-रूप अलग है।  

कलीम उल्लाह खान अभी तक अपने जीवन में लाखों पेड़ उगा चुके हैं। कई सारे आमों पर वो अलग-अलग प्रयोग कर चुके हैं और उनके द्वारा किए गए सारे प्रयोग सफल रहे हैं। वह बताते हैं कि सातवीं क्लास तक पढ़ाई की और उसके बाद फेल हो गए। फिर अपनी पूरी जिंदगी नए तरह के आम उगाने और पेड़ों को लगाने में लगा दी।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हाजी कलीम उल्लाह खान (मैंगों मैन) को 2008 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया था। उनको यह सम्मान बागवानी में उनके योगदान के लिए दिया गया था।

मलिहाबाद में रहने वाले हाजी कलीम उल्ला खां ने अपनी नर्सरी में तरह-तरह की किस्म के आम के पेड़ लगाए हैं। अब जब इन पर फल आने लगा है, तो उन्होंने इनका नाम नेताओं और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने नाम पर रख दिया है। उनकी नर्सरी में मोदी आम, योगी आम, सोनिया आम इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। यही नहीं उनके बाद में डॉक्टर मैंगो भी मौजूद हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी