श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी की मौजूदगी में 13 नवनिर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ

उत्तर प्रदेश के 13 नवनिर्वाचित एमएलसी 14 जून को शपथ लेंगे। कल 4 बजे तिलक हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह शपथ दिलाएंगे...
CM YOGI ADTYANATH | BJP | MLC | SHRESHTH BHARAT

उत्तर प्रदेश के 13 नवनिर्वाचित एमएलसी 14 जून को शपथ लेंगे। कल 4 बजे तिलक हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह शपथ दिलाएंगे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। विधान परिषद की 13 सीटें मई में खाली हुई थीं।

विधान परिषद की खाली हुई 13 सीटों पर चुनाव हुआ था। विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव के लिए एनडीए (NDA) के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें से 7 प्रत्याशी बीजेपी (BJP) के थे। वहीं, सपा 3 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारी थी। सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीते। निर्विरोध घोषित हुए प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा बीजेपी हैं। इसके बाद सपा , आरएलडी, सुभासपा और अपना दल (एस) के हैं।

बीजेपी सहित ये प्रत्याशी जीते थे

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, संतोष सिंह, मोहित बेनीवाल, रामतीरथ सिंघल और धर्मेंद्र सिंह, सुभासपा के प्रत्याशी विच्छेलाल रामजी, रालोद प्रत्याशी योगेश चौधरी और अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रत्याशी आशीष पटेल भाजपा प्रदेश मुख्यालय से नामांकन दाखिल करने विधानमंडल दफ्तर पहुंचे। वहीं, सपा प्रत्याशी बलराम यादव, गुड्डू जमाली और किरणपाल कश्यप ने जीत दर्ज की। यूपी विधान परिषद के लिए 21 मार्च को मतदान हुआ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य