श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जवान ने रची अपनी मौत की साजिश, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

car fire | soldier | farmer | death | shreshth bharat

एक जवान को ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाखों का नुकसान होने पर उसने अपनी ही मौत की साजिश रची थी, जिसका खुलासा पुलिस ने किया। जवान ने अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर एक मजदूर की हत्या कर दी थी। मजदूर की हत्या के बाद उसके शव को गाड़ी में रखकर जला दिया था, जिससे यह लग की हादसे में जवान की मौत हो गई है।  

सेना के जवान की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जवान विकास भास्कर राजस्थान के झुंझनू जिले के कंवरपुरा गांव का मूल निवासी था। जवान की 24 मार्च को झुंझुनू जिले के डूंडलोद शहर में एक कार में आग लगने से मौत हो गई थी। कार में मिला शव उसी जवान का बताया जा रहा था और जवान के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटे बाद जवान वापस घर आ गया। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने कहा कि रहस्यमयी तरीके से वापस आ गया। लेकिन, जवान जल्द ही बीमार भी हो गया और उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

झुंझुनू के एसपी राज ऋषि वर्मा ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि एक सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई थी। लेकिन, जांच करने के बाद पता चला कि जवान ने अपनी मौत की साजिश रची थी। जांच में पता चला कि सिपाही भास्कर श्रीनगर में तैनात था और उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में 15 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ था। घाटे की भरपाई के लिए उसने एक बीमा पॉलिसी खरीदी और अपने चचेरे भाई रमेश उर्फ ​​सोनू की मदद से अपनी मौत की योजना बनाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ने भास्कर की कार में उसके खेतिहर मजदूर महेश मेघवाल के शव को रखकर आग लगाने का फैसला किया।

जवान ने अपनी मौत को फर्जी बनाने के लिए अपने खेत में काम कर रहे मजदूर महेश मेघवाल की हत्या कर दी थी।  हालांकि, एसपी ने कहा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या जवान की जली हुई कार में मिले व्यक्ति की हत्या उसी ने की थी। उसने अपनी मौत का नाटक क्यों रचा, इसकी भी जांच चल रही है। पूछताछ से पहले ही सोमवार को जवान की मौत हो गई। अभी यह पता लगाना बाकी है कि क्या जवान की कार में मिली लाश उसके मजदूर महेश मेघवाल की थी, जो लापता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...