श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी की आज रुद्रपुर में सभा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

BJP clean sweep in Uttarakhand in survey

Loksabha Election 2024 : पीएम मोदी आज भाजपा प्रत्याशी की रैली से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। उत्तराखंड में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के लिए पीएम मोदी आज रुद्रपुर आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होगा। पहला चरण 19 अप्रैल को है। मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्लाह है।

पीएम मोदी उधम सिंह नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय भट्ट के समर्थन में रैली को संबोधित कर पहले चरण के चुनाव प्रचार का श्री गणेश करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले तीन बार चुनाव प्रचार के लिए रुद्रपुर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का रुद्रपुर में यह तीसरा कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी की रैली को लेकर अधिकारियों ने मैदान के एक-एक कोने का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे मैदान का निरीक्षण किया गया।

प्रधानमंत्री पहली बार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए रुद्रपुर आए थे। उसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने जनसभाओं को संबोधित किया था। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर सीएम धामी ने रविवार को रुद्रपुर पहुंचकर मोदी मैदान का निरीक्षण किया था और जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की रुद्रपुर में यह चौथी जनसभा होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा