श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीसरा बच्चा पैदा करो, 51 हजार ले जाओ; माहेश्वरी समाज ने किया बड़ा एलान

Maheshwari Society: हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए अगल-अलग कानून लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राजस्थान से एक चौकानें वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के किशनगढ़ में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में हैरान करने वाला फैसला लिया गया।
Maheshwari Society

Maheshwari Society: हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए अगल-अलग कानून लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राजस्थान से एक चौकानें वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के किशनगढ़ में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में हैरान करने वाला फैसला लिया गया। माहेश्वरी समाज में जिस दंपती के यहां तीसरी संतान होगी। उसे 50 हजार का इनाम दिया जाएगा। साथ ही समाज किए जाने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मान भी दिया जाएगा।

आबादी में कमी की वजह से उठाया कदम

इस फैसले को लेने के बाद अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के कार्यकारी सदस्य रमेश माहेश्वरी ने बताया कि सर्वे कराने पर जानकारी मिली है कि अभी समाज की आबादी घटकर 8 लाख तक आ गई है। जबकि पहले 15-16 लाख तक थी। इसलिए फैसला लेना पड़ा ताकि समाज की आबादी एक बार फिर बढ़ सके।

कार्यकारी सदस्य रमेश माहेश्वरी ने कहा, “पहले की तुलना में अब परिवार में सिंगल चाइल्ड या ज्यादा से ज्यादा 2 बच्चों का कॉन्सेप्ट आ गया है। आज के आधुनिक सोच के चलते अब जब पति-पत्नी दोनों जॉब कर रहे हैं तो बड़ा परिवार चलाना संभव नहीं। यह भी समाज की आबादी घटने की एक बड़ी वजह है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज