Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘स्त्री 2’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन, RRR को पछाड़ा

Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। यह मूवी हर रोज शानदार कमाई करके एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। महज एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है।
Stree 2 Box Office Collection

Stree 2 Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। यह मूवी हर रोज शानदार कमाई करके एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। महज एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है। इस फिल्म ने राम चरण की ‘आरआरआर’ को भी मात दे दी है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनित फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सात दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 289 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ (हिंदी वर्जन) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। बता दें ‘आरआरआर’ 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने हिंदी भाषा में भारत में कुल 274.31 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

‘स्त्री 2’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा

‘आरआरआर’ के अलावा ‘स्त्री 2’ ने सलमान खान की टाइगर 3 (285.52 करोड़ रुपए), आमिर खान की धूम 3 (284.27 करोड़ रुपए), अजय देवगन की तान्हाजी (279.55 करोड़ रुपए),  शाहिद कपूर की कबीर सिंह (278.24 करोड़ रुपए) और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र (257.44 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

वर्ल्डवाइड में 400 करोड़ की कमाई

फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने महज सात दिनों में कुल 401 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ‘स्त्री 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर करते हुए फैंस का आभार जताया हैं।

बता दें कि ‘स्त्री 2’ साल 2018 की फिल्म स्त्री का सीक्वल है। ये साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, ऐसे में रिलीज के बाद फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की भी फिल्म आई थी, लेकिन इसके सामने ज्यादा कलेक्शन नहीं कर सकी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग