Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में दर्दनाक हादसा,दो मालगाड़ी और यात्री ट्रेन टकराई

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन आपस में टकराई। इस हादसे में पायलट समेत कई लोग घायल हो गए हैं...
punjab-train-accident-fatehgarh-sahib-sirhind-two-goods-trains-and-passenger-train-collided-many-injured

Punjab Train Accident: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन आपस में टकराई। इस हादसे में पायलट समेत कई लोग घायल हो गए हैं।

न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फंस गया।

मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी

हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर (Punjab Train Accident) हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिलकुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- बंगाल में 6 दिन पहले ही मानसून ने दी दस्तक, उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से

फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल की डॉ. इवानप्रीत कौर ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना में दो घायल लोको पायलटों को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया गया है। दोनों सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें- आज वापस तिहाड़ जेल जाएंगे CM केजरीवाल, पार्टी नेताओं के साथ किया मंथन

अस्पताल में भर्ती लोको पायलट

सरहिंद पुलिस स्टेशन के सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) रतन लाल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि एक दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं। दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड