Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बंगाल में 6 दिन पहले ही मानसून ने दी दस्तक, उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से शनिवार को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है...
Delhi NCR Weather Update temperature-has-dropped-due-to-light-drizzle-and-winds- IMD ALERT

Weather Updates: उत्तरी पश्चिम बंगाल में मानसून छह दिन पहले ही पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से शनिवार को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बादल छाए, जिसकी वजह से लोगों को गर्मा से थोड़ी राहत मिली।

लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर अगले पांच दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।

दक्षिण भारत के राज्यों में हो सकती हैं भारी बारिश

मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि उत्तर प्रदेश (Weather Updates) में एक से चार जून, राजस्थान में दो जून, पंजाब और हरियाणा में एक से पांच जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो तीन दिनों में भीषण लू से राहत मिलने की संभावना है। इस बीच पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और दक्षिण अरब सागर के हिस्सों, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

यह भी पढ़ें- क्या थे Donald Trump पर आरोप? जिसमें पाया गया दोषी

लू और गर्मी से जूझ रहे ये राज्य

वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा में अगले पांच दिनों के दौरान, मध्य महाराष्ट्र में दो से पांच जून के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकतर और मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में कुछ क्षेत्र गंभीर लू और गर्मी से जूझ रहे हैं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड