Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Exit Poll के नतीजों ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता! राहुल गांधी-खड़गे ने बुलाई अहम बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आज सुबह 11 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी उम्मीदवारों के साथ एक बैठक करेंगे...
lok sabha election 2024 Rahul Gandhi mallikarjunkharge kharge hold meeting after exit poll result

Rahul Gandhi Hold Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग समाप्त होने के बाद सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं। एग्जिट पोल्स के नतीजों पर नजर डालें तो भाजपा को बहुमत मिलती दिख रही है। इसी को लेकर आज यानी 2 जून को कांग्रेस एक अहम बैठक करने वाली है।

सुबह 11 बजे होगी कांग्रेस की बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आज सुबह 11 बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Hold Meeting) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी उम्मीदवारों के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक वर्चुअल तरीके से होगी। इस बैठक के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ भी एक रणनीतिक बैठक करेंगे।

ये बड़े नेता बैठक में होंगे शामिल

कांग्रेस की इस बैठक में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और अन्य नेता शामिल होंगे। बैठक में मतगणना व उस दिन की रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। बता दें कि बीते शनिवार को भी मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर विपक्षी गठबंधन की एक बैठक हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज वापस तिहाड़ जेल जाएंगे CM केजरीवाल, पार्टी नेताओं के साथ किया मंथन

अबकी बार किसकी बनेगी सरकार?

एग्जिट पोल्स के नतीजों के अनुसार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाती दिख रही है। बता दें कि एग्जिट पोल्स के नतीजों में भाजपा 400 सीटों के आस-पास दिख रही है व विपक्षी गठबंधन को 150 के करीब सीटें मिलती दिख रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग