Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुणे में जीका वायरस के मिले दो और नए मरीज, अब तक 15 केस

Zika Virus New Case: जीका वायरस भारत में भी पांव पसारने लगा है। इससे जुड़े मामले पुणे से सामने आए हैं। पुणे में जीका वायरस के दो और मरीज मिले हैं...
Zika Virus New Case

Zika Virus New Case: जीका वायरस भारत में भी पांव पसारने लगा है। इससे जुड़े मामले पुणे से सामने आए हैं। पुणे में जीका वायरस के दो और मरीज मिले हैं। शहर में अब तक जीका वायरस के 15 केस सामने आ चुके हैं। बता दें कि इस वायरस की चपेट में पुणे में एक गर्भवती महिला भी आ चुकी है।

संक्रामक बीमारी है जीका वायरस

जीका वायरस मच्छर जनित एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह लोगों में एडीज मच्छरों के काटने से होता है और इससे संक्रमित मरीज जब किसी दूसरे के संपर्क में आता है, उसे भी इससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय पर इसका सही से उचित इलाज नहीं कराया जाए, तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है।

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, जय शाह ने किया एलान

क्यों खतरनाक है जीका वायरस

जीका वायरस संक्रमण एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस मच्छर से डेंगू और चिकनगुनिया भी होता है। हालांकि, जीका संक्रमण से मौत नहीं होती है, लेकिन इसमें संक्रमित गर्भवती महिला के शिशु में ‘माइक्रोसेफेली’ की समस्या हो सकती है, जिसमें उसके सिर का आकार अपेक्षाकृत बहुत छोटा हो जाता है। परामर्श में कहा गया है कि चूंकि जीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं के भ्रूण में ‘माइक्रोसेफेली’ और तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए राज्यों को सलाह दी गई है कि वे चिकित्सकों को इसकी करीबी निगरानी करने के लिए कहें।

ये हैं लक्षण

इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में सामान्यतः बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द और आंखों का लाल होना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

रूस के इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होंगे पीएम मोदी, 2019 में हुआ था एलान

इसके लिए नहीं है कोई खास दवा

बता दें, वायरस से निपटने के लिए अभी कोई खास दवा नहीं बनाई गई है। अभी इस वायरस से पीड़ित मरीज को बुखार और दर्द से संबधित दवाएं दी जाती हैं। जीका से बचने के उपाय जीका वायरस से बचने लिए अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें, संक्रमित मरीजों वाले इलाके में जाने से बचें, साथ ही खानपान का विशेष ध्यान दें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड