Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Maharashtra Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगे फडणवीस?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को हुई बैठक में बीजेपी की पहली सूची पर मुहर लगी थी। इस बार बीजेपी राज्य में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अगुवाई वाली शिवसेना और NCP के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
Maharashtra Election 2024

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 99 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

एक बार फिर नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा से राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कामठी विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले चुनावी मैदान में उतरेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को हुई बैठक में बीजेपी की पहली सूची पर मुहर लगी थी। इस बार बीजेपी राज्य में एकनाथ शिंदे और अजित पवार की अगुवाई वाली शिवसेना और NCP के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

देखें पूरी लिस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं, 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

झारखंड में JMM और कांग्रेस मिलकर 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 11 सीटों पर बातचीत जारी

अशोक चव्हाण की बेटी यहां से लड़ेंगी चुनाव

लोकसभा चुनाव (Maharashtra Election 2024) से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। शिंदे सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल एकबार फिर से कोथरूड सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राण के बेटे नितेश राण कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मालबार हिल से फिर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने ज्यादातर विधायकों को मुंबई की सीटों पर टिकट दिया है। वहीं, मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अशीष शेलारा वांद्रे पश्चिम से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

झारखंड में NDA का सीट शेयरिंग फाइनल, BJP 68 तो आजसू 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार