Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झारखंड में JMM और कांग्रेस मिलकर 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 11 सीटों पर बातचीत जारी

हेमंत सोरेन ने कहा कि 81 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा से 70 पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
Jharkhand Assembly Election 2024

Jharkhand Assembly Election 2024: कांग्रेस और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा आगामी इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगे। आज यानी शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की।

हेमंत सोरेन ने कहा कि 81 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा से 70 पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

मीडिया से बात करते हुए सोरेन ने, “हम अभी सीट बंटवारे के विवरण में नहीं जा सकते। हमारे गठबंधन सहयोगी अभी यहां नहीं हैं। जब वे यहां आएंगे, तो हम सीटों की संख्या और अन्य विवरण को अंतिम रूप देंगे।” उन्होंने कहा कि शेष 11 सीटों के लिए अन्य गठबंधन सहयोगियों – राजद और वामपंथी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा । मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल

पिछले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा जेएमएम ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी थी। वहीं, इस बार कांग्रेस को 27 से 28 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का मानें तो जेएमएम अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकती है, क्योंकि हेमंत सोरेन झारखंड में एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं। उनके नाम पर ही महागठबंधन को वोट मिलेंगे।

J&K: उमर अब्दुल्ला के प्रस्ताव को LG की मंजूरी, जानें कैसे मिलता है पूर्ण राज्य का दर्जा

सूत्रों के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमएमसी) भी इस चुनाव में झामुमो और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में सात सीटों पर लड़ने वाली राष्ट्रीय जनता दल इस बार कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बगोदर सीट भाकपा (माले) और निरसा सीट एमएमसी को देने पर सहमत होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग