श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार

PRATIBHA PATIL | HEALTH | MAHARASHTRA | EX PRESIDENT | SHRESHTH BHARAT

देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें बुखार है और सीने में इंफेक्शन की शिकायत भी है। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गुरुवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटन के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की सेहत में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हैँ। उन्हें रिकवरी में वक्त लगेगा। आज शाम को उनका हेल्थ बुलेटिन दोबारा जारी किया जाएगा।

प्रतिभा पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी थी। वे 2007 से लेकर 2012 तक राष्ट्रपति के पद पर थी। 1 जून 2019 को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार मेक्सिको के राजदूत मेल्बा प्रिआ ने पुणे के MCCIA भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पाटिल को दिया था। प्रतिभा पाटिल यह पुरस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति थी। इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन को दिया था।

प्रतिभा पाटिल की प्रारंभिक पढ़ाई

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जन्मी प्रतिभा के पिता का नाम श्री नारायणराव पाटिल था। यह साधारण पहनावे वाली महिला राजनीति में आने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थी। उन्होंने जलगाँव के मूलजी जेठा कालेज से स्नातकोत्तर (एम ए) और मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कालेज से कानून की पढा़ई की थी। उनकी शादी  देवीसिंह रणसिंह शेखावत के साथ साथ हुई थी। उनके एक बेटा और बेटी भी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य