Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अजीत पवार ने पेश किया 2025-26 का बजट, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Maharashtra Budget 2025-26: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने सोमवार को राज्य का 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में राज्य की आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Maharashtra Budget 2025-26 (1)

Maharashtra Budget 2025-26: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने सोमवार को राज्य का 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में राज्य की आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया है। अजीत पवार ने बजट भाषण में कहा कि अर्थव्यवस्था के विकास चक्र को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख कारकों में वृद्धि की आवश्यकता है। इनमें निजी और सरकारी निवेश, उपभोक्ता खर्च और निर्यात शामिल हैं।

निजी और सरकारी निवेश पर जोर

वित्त मंत्री अजीत पवार ने बताया कि राज्य निवेश और रोजगार सृजन के मामले में औद्योगिक विकास में हमेशा अग्रणी रहा है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भी देश में शीर्ष पर है। जनवरी 2025 में दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में राज्य सरकार ने कुल 63 कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इससे आने वाले समय में 15 लाख 72 हजार 654 करोड़ रुपए का निवेश होगा। अनुमान है कि इससे लगभग 16 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

लॉजिस्टिक्स नीति-2024 की घोषणा

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने राज्य की ‘लॉजिस्टिक्स नीति-2024’ की घोषणा की। इस नीति के माध्यम से 10 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में समर्पित लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। परियोजनाओं को दिए जाने वाले विशेष प्रोत्साहन और सुविधाओं से लगभग 5 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

वित्त मंत्री अजीत पवार द्वारार बजट पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया। इसके बाद सदन की सीढ़ियों पर आंदोलन शुरू कर दिया।

निर्यात पर विशेष ध्यान

अजीत पवार ने बताया कि साल 2023-24 में कुल 5,56,379 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया और साल 2024-25 में नवंबर 2024 तक कुल 3,58,439 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया गया।

लाडकी बहिन योजना पर विशेष ध्यान

अजीत पवार ने बताया कि लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक 23,232 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और 2 करोड़ 53 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। साल 2025-26 में 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग