Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड में BJP ने किया संगठनात्मक फेरबदल, नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस सूची में जहां कुछ पुराने जिला अध्यक्षों पर पार्टी ने भरोसा जताया है, वहीं कई जिलों में नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

नए जिला अध्यक्षों की सूची

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल, देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह, नैनीताल से प्रताप सिंह बिष्ट, चंपावत से गोविंद सावंत, ऋषिकेश से राजेंद्र तड़ियाल और कोटद्वार से राजगौरव नोटियाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान, पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी, अल्मोड़ा में महेश नयाल, बागेश्वर में प्रभा गड़िया, टिहरी में उदय रावत, पौड़ी में कमल किशोर रावत, रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट, चमोली में गजपाल बर्तवाल, रुद्रपुर में कमल जिंदल को अध्यक्ष बनाया गया है।

हरिद्वार जिले में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा

हरिद्वार जिले में आशुतोष शर्मा को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है, जबकि रुड़की में डॉ. मधु, काशीपुर में मनोज पाल और रानीखेत के लिए अभी नाम तय नहीं किया गया है।

संगठनात्मक बदलाव का उद्देश्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, संगठनात्मक बदलाव का मुख्य उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारी को धार देना है। उन्होंने कहा कि नए जिला अध्यक्षों को क्षेत्रीय समीकरणों, पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए चुना गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों की राय

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार युवाओं और महिलाओं को संगठन में अधिक प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपना रही है। हरिद्वार, रुड़की और बागेश्वर में महिला नेताओं को मौका देना इसी का संकेत है। पार्टी क्षेत्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों का बनाने का फैसला लिया है।नए जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग