Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेष और कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन मेष, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार कर्क उपरांत सिंह राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर में आज आश्लेषा नक्षत्र से संचार करेंगे और वसुमति योग का निर्माण करेंगे।
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन मेष, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार कर्क उपरांत सिंह राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर में आज आश्लेषा नक्षत्र से संचार करेंगे और वसुमति योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज सूर्य वेशी नामक योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज सूर्य और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि 

मेष राशि के लिए आज मंगल का मिथुन राशि में संचार लाभप्रद रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र और करियर में उन्नति का मौका मिलेगा। जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखद रहेगा। लेकिन आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो लोग आपका इस्तेमाल मतलब साधने के लिए कर सकते हैं। ससुराल के सदस्यों से आपको आज लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि में आज गुरु की उपस्थिति और चंद्रमा का तृतीय भाव में होना वृषभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आपके सम्मान और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। परिवार में आज सदस्यों की बीच तालमेल बढ़ेगा और आपको आवश्यक सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन आज लाभदायक होगा। लेकिन किसी पर भी धन के मामले में भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी कारोबार में आपको अपनी साख और क्षमता से आपको सम्मान मिलेगा। दोस्तों से का साथ आज आप मनोरंजक समय भी बिताएंगे।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से तो अच्छा है लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में धन लाभ का योग बना रहेगा। नौकरी में आज अपको किसी सहकर्मी के व्यवहार से क्रोध आ सकती है। वैसा आज कामकाज के साथ आपको कार्यक्षेत्र में दोस्तो के हाथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आज आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। चंद्रमा और शनि के बीच आज षडाष्टक योग बनने से आपको आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको आज कोई पुरानी समस्या के फिर से उभर आने से परेशानी हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिससे आपके सभी काम पूरे होंगे और मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आपका अपने भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आपकी किसी चिंता का समाधान हो सकता है। अगर आज आप दीर्घकालीन निवेश करते हैं तो आपके लिए यह फायदेमंद होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। वेशी योग के शुभ प्रभाव से आज आपकी कमाई मे वृद्धि होगी। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में आज आपको घर के बड़ों से मार्गदर्शन और लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। आपको आज नौकरी में किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज कामकाज के साथ मौज मस्ती का भी माहौल रहेगा। शाम का समय आपके लिए खर्चीला लेकिन मनोरंजक रह सकता है। आपको बच्चों और परिवार के धन खर्च करना होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आप आज अपनी मेहनत और कार्ययोजना से प्रतिकूल स्थिति को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। आपके विरोधी चाहकर भी आपका आज अहित नहीं कर पाएंगे। कारोबार व्यापार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से फायदा मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर कर लें। आपके घर पर किसी मेहमान के आगमन का संयोग बन रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग