Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज वायनाड दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड दौरे पर जाने वाले हैं। वे लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी राहत शिविरों में जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।
PM Modi Wayanad Visit| shreshth bharat

PM Modi Wayanad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड दौरे पर जाने वाले हैं। वे लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी राहत शिविरों में जाकर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी अस्पतालों में घायलों और पीड़ितों के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी कन्नूर पहुंचेंगे और वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर पीएम लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां उन्हें बचाव दलों के चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री राहत शिविर और अस्पताल का भी दौरा करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें उन्हें घटना और जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सरकार ने मांगी सहायता राशि

पीएम मोदी के दौरे से पहले केरल सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने इलाके का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से मुलाकात की और आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास एवं राहत कार्य के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की।

केंद्रीय टीम ने गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। टीम ने केरल मंत्रिमंडलीय उप-समिति के साथ बैठक की और विभिन्न बचाव कार्यों, राहत शिविरों, शव-परीक्षण, मृतकों के रिश्तेदारों को शव सौंपने, अंतिम संस्कार, डीएनए नमूनों के संग्रह और लापता लोगों के विवरण पर चर्चा की।

कांग्रेस का खटाखट… खटाखट 8500 रुपये वाला दावा पहुंचा कोर्ट, चुनाव

केरल सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने केंद्रीय टीम को सूचित किया है कि वायनाड के चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरी मट्टम क्षेत्रों में आवासीय क्षेत्रों और कृषि क्षेत्र दोनों में बड़ा नुकसान हुआ है। साथ ही बयान में यह भी कहा गया है कि केवल पुनर्वास उद्देश्यों के लिए ही 2,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

PM Modi Wayanad Visit: वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे पीएम: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी वायनाड लैंडस्लाइड की तबाही को देखने के बाद इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि व्यक्तिगत रूप से भयानक त्रासदी का जायजा लेने के वास्ते वायनाड जाने के लिए धन्यवाद, मोदी जी। ये एक अच्छा फैसला है। मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही के स्तर को देख लेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड