Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस का खटाखट… खटाखट 8500 रुपये वाला दावा पहुंचा कोर्ट, चुनाव चिन्ह हो जब्त

PIL Filed Against Congress: कांग्रेस पार्टी के खटाखट… खटाखट, ठकाठक… ठकाठक वाले दावे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका फतेहपुर निवासी सोशल एक्टिविस्ट भारती सिंह ने दाखिल की है।
PIL Filed Against Congress

PIL Filed Against Congress: कांग्रेस पार्टी के खटाखट… खटाखट, ठकाठक… ठकाठक वाले दावे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका फतेहपुर निवासी सोशल एक्टिविस्ट भारती सिंह ने दाखिल की है। आरोप है कि लोकसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस पार्टी ने गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया था, जो झूठा साबित हुआ।

पार्टी के खिलाफ की गई तीन बड़ी मांग (PIL Filed Against Congress)

याचिका में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस ने इस वादे से मतदाताओं को गुमराह किया। एक तरह से वोट के बदले पैसे देने का लालच दिया गया। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दायर की गई जनहित याचिका में तीन बड़ी मांगें रखी गई हैं।

  1. पहली पार्टी के 99 सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाए।
  2. दूसरी चुनाव चिन्ह जब्त हो।
  3. तीसरी डिमांड पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की गई है।

    भारती सिंह के मुताबिक, चुनाव आयोग ने चुनाव में प्रलोभनों पर 2 मई, 2024 को एक एडवाइजरी भी जारी की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उस पर अमल नहीं किया। याचिका में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 121 (1) (ए) का उल्लंघन किया है। यह भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध है।

    मामले में अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई (PIL Filed Against Congress)

    याची ने चुनाव आयोग को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए लेटर लिखा, लेकिन जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह जनहित याचिका दायर की गई। इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।

    संबंधित खबरें

    वीडियो

    Latest Hindi NEWS

    JPSC protest
    JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
    Colombia Earthquake
    कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
    Jantar Mantar Students Protest
    जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
    Assam Flood
    असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
    Jharkhand Student Protest
    JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
    Jharkhand Students Protest
    Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग