Jharkhand Congress Candidate List: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची सोमवार को जारी की गई। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार, प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कुछ अन्य मंत्रियों के नामों का एलान किया गया है।
इन दिग्गज नेताओं को मिला टिकट
रामेश्वर उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया। जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को टिकट दिया गया है। वहीं, जामताड़ा से फिर से एक बार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को टिकट दिया गया है। जमशेदपुर पश्चिम से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टिकट मिला है।
कांग्रेस की प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव में 23 अक्टूबर को नामांकन करेंगी
महगामा से एक फिर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार चुना गया। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं। सोमवार रात कांग्रेस ने कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा (Jharkhand Congress Candidate List)।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/m4x68el1AD
— Congress (@INCIndia) October 21, 2024