Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र में मतदान 20 नवंबर को एक ही चरण में होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
Bye Elections to 47 Assembly Constituencies & 1 Parliamentary Constituency (Wayanad) in Kerala on 13th Nov
— ANI (@ANI) October 15, 2024
Bye Polls to 1 Assembly Constituency in Uttarakhand on 20th Nov
Bye Elections to 1 Parliamentary Constituency (Nanded) in Maharashtra on 20th Nov
Counting on 23rd Nov pic.twitter.com/NCxkneYL4X
झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं और इनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 11.84 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। युवा मतदाता 66.74 लाख हैं।
कुमार ने कहा कि दोनों चरणों के लिए राजपत्र अधिसूचना की तारीख क्रमशः 18 और 22 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दोनों चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 और 29 अक्टूबर है, नामांकन की जांच की तिथि 28 और 30 अक्टूबर है तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि क्रमशः 30 अक्टूबर और 1 नवंबर है।
85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक घर से मतदान कर सकते हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा, जिसमें राज्य में 81 निर्वाचन क्षेत्रों (44 सामान्य, 9 एससी, 28 एसटी) में चुनाव होने हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 सितंबर को रांची में झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की थी। 2019 में झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।
चुनाव आयोग ने 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय क्षेत्रों में भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की।