Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP को पहले से ही पता था कि आज होगा तारीखों का एलान, JMM नेता मनोज पांडे ने किया दावा

JMM नेता मनोज पांडे ने बीजेपी पर यह आरोप लगाए हैं कि बीजेपी को पहले से ही पता था कि आयोग चुनाव की तारीखों का एलान आज करेगा।
Jharkhand Assembly Election 2024

Jharkhand Assembly Election 2024: चुनाव आयोग आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। अब इसे लेकर JMM के नेता मनोज पांडे ने बीजेपी पर हमला बोला है।

JMM नेता मनोज पांडे ने बीजेपी पर यह आरोप लगाए हैं कि बीजेपी को पहले से ही पता था कि आयोग चुनाव की तारीखों का एलान आज करेगा। उन्होंने कहा यह बहुत गंभीर मामला है। पांडे ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए कि क्या आयोग बीजेपी नेताओं के इशारे पर काम करता है।

मनोज पांडे ने आगे कहा कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एक बाइट है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि कल तो चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। इस कदर किसी आयोग को कठपुतली बनाकर रखना गंभीर मामला है। यह अजीब लगता है।

‘हम आज सबसे भीख मांग रहे हैं, जबकि भारत चांद पर जा रहा है’; SCO मीटिंग से पहले नवाज शरीफ ने कही बड़ी बात

‘बीजेपी चुनाव सह-प्रभारी ने पहले ही बता दिया था’

JMM के आधिकारिक X अकाउंट पर यह पोस्ट कर दावा किया गया है कि मंगलवार को चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) तारीखों का एलान होगा यह भाजपा चुनाव प्रभारी एक दिन पहले ही बता चुके थे। हुआ भी ऐसा ही। वहीं, झामुमो ने दावा किया है कि बीजेपी ने किसी को नहीं छोड़ा है। उसने अपने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को काम पर लगा रखा है।

महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव की तारीखों का एलान आज, दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि झारखंड चुनाव समय से एक महीने पहले कराए जा रहे हैं। भाजपा चुनाव प्रभारी ने सोमवार को कहा और आज ईसीआई चुनावों की घोषणा करेगी। जेएमएम ने कहा, “बॉस ने सब सेट कर दिया है। क्या सीन है, ECI कुछ कहिएगा?”

आज से ITU सम्मेलन और इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज, 190 से ज्यादा देश लेंगे भाग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड