Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ममता बनर्जी के भड़काऊ बयान पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का करारा जवाब

CM Himanta Biswa Sarma: ममता बनर्जी के बयान का असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपकी असम को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?
CM Himanta Biswa Sarma

CM Himanta Biswa Sarma: ममता बनर्जी के बयान का असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपकी असम को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई? वहीं, असम के कई मंत्रियों ने भी बंगाल की सीएम के बयान की निंदा की।

क्या था मामला?

कोलकाता में एक जनसभा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना की आड़ में बंगाल को जलाना चाहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अगर आप बंगाल को जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली सहित अन्य राज्य भी जलेंगे, जिसकी वजह से आपकी कुर्सी हिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘UPSC को मेरी उम्मीदवारी को…’ HC में खेडकर ने जवाब किया दाखिल

सीएम ममता बनर्जी के इस बयान के बाद सीएम हिमंत सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘दीदी, असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। हमें लाल आंखें मत दिखाओ। अपनी असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश मत करो। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं दे रहा है।‘

वहीं, असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा, ममता आप हमें धमका नहीं सकतीं। आप अपने राज्य में कानून व्यवस्था को सही नहीं कर पा रही हैं और हमें धमकी दे रही हैं। असम में ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वह एक बहुत वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय तक सीएम रहीं। उन्हें पता होना चाहिए कि सार्वजनिक रूप से कैसे बोलना है। असम में तब तक कुछ ऐसा कुछ नहीं होगा, जब तक यहां भाजपा सरकार है और हिमंत बिस्वा सरमा सीएम हैं।

ये भी पढ़ें- ‘अब बहुत हो गया…’ कोलकाता मामले पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दी प्रतिक्रिया

कोलकाता केस के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। बीते दिन यानी 27 अगस्त को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक प्रदर्शनकारियों ने पहुंचने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। राज्यभर में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड