Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झारखंड: विधानसभा सत्र में सीएम चंपई सोरेन की अग्नि परीक्षा, पास कर पाएंगे फ्लोर टेस्ट?

Ranchi | jharkhand | cmchampaisoren | vidhansabhasession | floor test | shreshth bharat |

चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं। इसका फैसला आने वाले कुछ ही घंटों में हो जाएगा। झारखंड में चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा है तय कार्यक्रम के अनुसार ये फ्लोर टेस्ट करीब 11 बजे होगा। फ्लोर टेस्ट से पहले चंपई सोरेन ने दावा किया है कि उनके पास 47 विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष के नेताओं के दावे कुछ अलग हैं। आधिकारिक आदेशानुसार, सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार रात को 10 बजे तक विधानसभा परिसर के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।

झारखंड के नवनिर्मित मुख्यमंत्री के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि विधानसभा के विशेष सत्र में चंपई सोरेन को बहुमत हासिल करना है। सीएम चंपई सोरेन का कहना है कि 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में एक सीट खाली रहने के बावजूद उन्हें सत्तापक्ष के 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं मंत्री आलमगीर आलम का दावा किया है कि बहुमत का आंकड़ा 48 से 50 के बीच पहुंच सकता हैं। लेकिन जब तक फ्लोर टेस्ट नहीं हो जाता, तब तक जेएमएम सरकार पर राजनीतिक संकट बरकरार है। इस बीच कयास ये लग रहे हैं कि क्या झारखंड में चंपई सोरेन सरकार बचेगी? कहीं चंपई सोरेन के साथ कोई खेल तो नहीं हो जाएगा?

सत्तापक्ष में कितने विधायक हैं?  

82 सदस्यीय वाली झारखंड विधानसभा में एक सीट खाली है। बहुमत के लिए 41 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। लेकिन सत्तापक्ष को 48 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसमें जेएमएम के 29, कांग्रेस के 16, आरजेडी के 1, झाविमो के 1 और सीपीआई एमएल के 1 विधायक शामिल हैं।

विपक्ष में कितने विधायक हैं?

विपक्षी खेमे में बीजेपी के 25, झाविमो के 1 और आजसू पार्टी के दो विधायक शामिल हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव को भी विपक्षी खेमे में ही शामिल किया गया है। एनसीपी के कमलेश सिंह ने भी पिछले दिनों जेएमएम सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस तरह से विपक्षी खेमे में 32 विधायक साथ आ सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग