Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

योगी का रोजगार बढ़ाने पर जोर, आज पेश किया जाएगा बजट

90443887

यूपी में रोजगार बढ़ाने पर पूरा जोर दिया जाएगा। आज योगी सरकार यूपी विधानसभा में साल 2024-25 का बजट पेश करेगी। दावा किया जा रहा है कि ये बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। इस बजट का आकार करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बजट में किसान, युवा, महिला पर फोक्स होगा। वहीं, प्रयागराज में कुंभ की तैयारियां, अयोध्या, काशी व मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के विकास पर पूरा जोर दिया जा सकता है। बजट से पहले योगी कैबिनेट की बैठक सीएम आवास पर होगी, जिसमें योगी सरकार के मंत्री भाग लेंगे। योगी कैबिनेट की बैठक में बजट प्रस्तावों को मंजूरी के बाद बजट विधानसभा में आएगा।

सोमवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट के बारे में कहा, ”हर वर्ग को ध्यान में रखकर यह बजट पेश किया जाएगा। बजट में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया गया है।” साल 2023 में 6.9 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। इस बार माना जा रहा है कि इसमें करीब 15% का इजाफा हो सकता है। इस बार बजट 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने की उम्मीद है। साल 2024-25 में योगी सरकार 40 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटने का एलान कर सकती है।

साल 2025 यानि की करीब एक साल बाद यूपी के प्रयागराज में कुंभ होने वाला है। कुंभ की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। तैयारियों के लिए बजट में 5000 करोड़ रुपये या उससे अधिक की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा दूसरे धार्मिक स्थल के विकास का भी खास एलान किया जा सकता है। अयोध्या, काशी, मीरजापुर और मथुरा के विकास के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान हो सकता है। सरकार की कोशिश होगी कि इन शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाए जिससे कि यहां आने वाले श्रृद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिल सके। इन शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए नई सड़कों का भी ऐलान किया जा सकता है।

साल 2023 का बजट पेपरलैस बजट था

वित्त वर्ष 2023-24 में यूपी सरकार को 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपए का बजट मिला था। 2023-24 का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट था। 2023-24 के बजट में किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 900 करोड़ रुपए, गन्ना भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान दिया गया था। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के नाम हैं, तो वहीं इस बार आठवीं बार उत्तर प्रदेश का बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे । आपको बता दे कि साल 2023 का बजट पेपरलैस बजट था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग