Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के दूषित पानी के लिए हरियाण जिम्मेदार- जल मंत्री सौरभ भारद्वाज

aap-saurabh-bharadwaj-rep1

उपराज्यपाल वी के मलहोत्रा के वजीराबाद ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक खत भी लिखा जिसमें उनसे पूछा था कि क्या दिल्ली वालों का गंदा पानी पीने को दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हरियाणा सरकार पर आरोप मढ़ते हुए बोला कि हरियाण से पानी नहीं बल्कि रसायन आ रहा है और इसे ट्रीट नहीं कर सकते हैं। मशीनें भी खराब हो रही हैं।

उपराज्यपाल वजीराबाद गए थे उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने ब्रीफ किया कि यहां पर हरियाणा की तरफ से यमुना में जो भी पानी आ रहा है  वह यमुना का पानी है ही नहीं। वह पानीपत और सोनीपत का इंडस्ट्रियल वेस्ट है  उसमें अमोनिया की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये एक तरह से रसायन है। इसे हम ट्रीट करके दिल्ली वालों को नहीं दे सकते। यह पानी किसी लायक नहीं होता है। इससे वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम खराब होता है और मशीनें खराब हो जाती हैं।

एलजी ने यह कोई नई बात नहीं बताई है। यह मैं चार दिन पहले वहां जाकर बता चुका हूं कि दिल्ली में दूषित पानी आ रहा है। मैंने मीडिया को भी दिखाया था कि किस तरह यमुना के पानी को इलीगल सैंड माइनिंग के कारण हरियाणा में ही रोका गया है। यह गूगल मैप में भी साफ नजर आ रहा है। मेरा एलजी से निवेदन है कि जिस समय भी वे कहें  कल या परसो या जब भी मैं उनके साथ हरियाणा के सोनीपत,पानीपत और यमुनानगर तक जाने के लिए तैयार हूं। वहां साफ दिखेगा कि हजारों ट्रक इलीगली सैंड माइनिंग कर रहे हैं। वे खुद अपनी नजरों से देखें और फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ इसपर चर्चा करें कि वहां यमुना में इलिगल सैंड माइनिंग बड़े पैमाने पर में चल रही है और हरियाणा सरकार ने आंख बंद कर रखी है।

अगर सकारात्मक पहल की जाती है तो उसके नतीजे निकलते हैं। एलजी केंद्र सरकार द्वारा नॉमिनेटेड हैं, तो उनकी भाजपा की सरकार ज्यादा सुनेगी। वे अगर कुछ सकारात्मक करना चाहते हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। एलजी को अगर यह लगता है कि अधिकारियों ने गड़बड़ी की है तो उनके बारे में भी अगर एलजी कहें तो हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं। ऐसा नहीं है कि हम किसी अधिकारी के बचाव में खड़े हो जाएंगे जिस भी अधिकारी ने अपने काम में लापरवाही की है उसपर हम कार्रवाई करेंगे। फिलहाल केंद्र और राज्य के इस आरोप-प्रत्यारोप के चलते दिल्लीवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात