Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कर्नाटकः मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा, भीड़ ने कई दुकानों और गाड़ियों को जलाया

कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों की आपस में लड़ाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई।
Ganesh Visarjan Mandya| shreshth bharat

Ganesh Visarjan Mandya: कर्नाटक के मांड्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों की आपस में लड़ाई हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पथराव में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर सामने आई है।

कई दुकानों और गाड़़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है। मामले में हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक तलवार लेकर आ गए और उन्हें धमकाने की कोशिश की। पुलिस स्थिति को नियत्रिंत्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने तलवारों को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है।

घटना नागमंगला टाउन पुलिस स्टेशन क्षेत्र का बताया जा रहा है। बदरीकोप्पल में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान मैसूर रोड पर दरगाह के पास पथराव किया गया। पथराव का आरोप मुस्लिम युवकों पर लगा है। हिंदू पक्ष ने बताया कि यह घटना गणपति विसर्जन के जुलूस के दौरान की है। तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने उन पर पथराव किया।

AAP ने हरियाणा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो

गणेश विसर्जन के दौरान पथराव की घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने मूर्ति रोककर विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू पक्ष ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करें। साल 2023 में भी इसी दरगाह के सामने दंगा हुआ था। उस दंगे में दरगाह के सामने का हिस्सा ढहा दिया गया था (Ganesh Visarjan Mandya)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड