Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुजरात के बनासकांठा जिले में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 17 लोगों की मौत

Banaskantha Firecracker Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।
Banaskantha Firecracker Factory Fire

Banaskantha Firecracker Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।

फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण उसके कुछ हिस्से ढह जाने से कई श्रमिक फंस गए। बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कई घायल मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम का मलबा 200 मीटर दूर तक उछला। मृत श्रमिकों के अंग दूर-दूर तक बिखर गए। आग कांड के बाद जेसीबी की मदद से मलबा को हटाया गया।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि संदेह है कि दुर्घटना के समय 20 से अधिक लोग मौजूद थे। अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं, 4 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोदाम में केवल भंडारण की अनुमति थी, जबकि यहां गोदाम के नाम पर पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। दावा है कि गोदाम में बॉयलर के कारण भीषण आग लग गई। गोदाम में विस्फोट के बाद मालिक फरार हो गया। डीसा जीआईडीसी अग्नि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार की ओर से सहायता देने की घोषणा की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग