Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM धामी ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन, खिलाड़ियों को किया प्रेरित 

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
CM Dhami (3)

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब में खेल सामग्री के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागियों को खेलों के माध्यम से टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की सराहना करते हुए आम जनता से भी खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह जरूरी है कि व्यक्ति मानसिक तनाव से दूर रहे और खेलों से जुड़कर स्वस्थ रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने 103 जीते पदक

गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने 103 पदक जीते, यह सरकार की सफल खेल नीतियों का परिणाम है। क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिंह, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, खिलाड़ी, क्लब सदस्य, खेल कार्यकारिणी सदस्य व दर्शक मौजूद रहे।

CM धामी ने PM मोदी का जताया आभार

राजनीतिक मोर्चे पर धामी ने राज्य सरकार के सुशासन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर सीएम ने पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण ही राज्य विकास के नए आयाम गढ़ सका। धामी ने एक्स पर लिखा, “सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित हमारी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनकी शुभकामनाओं के लिए मैं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodiji का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग