श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली में 52.9 डिग्री तापमान! केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल…

दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इतना तापमान होना संभव ही नहीं है।
Union Minister Raised Questions

Union Minister Raised Questions: पूरे देश में गर्मी अपने सबाब पर है। गर्मी बढ़ने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो रहा है। देश के कई राज्यों में तो इस बार की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दिल्ली के मुंगेशपुर में इतना तापमान दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा यह अभी तक आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में इतना तापमान होना संभव नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुंगेशपुर स्टेशन पर तापमान मापने वाला सेंसर खराब था, इससे ओवर रीडिंग आ गई थी। मौसम विभाग अब इसकी जांच करने में जुट गया है। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा कि ‘दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की संभावना बेहद कम है। आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी।’

दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की शाम राहत लेकर आई। दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर शाम को हल्की से लेकर तेज बारिश हुई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी