Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या है सांप के जहर का मामला, जिसमें गिरफ्तार हुए एल्विश यादव?

Noida Snake Venom Case

Elvish Yadav Snake Venom Case: पिछले दिनों विवादों में घिरे चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता भी हैं। उनको सांप के जहर मामले में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह घटना पिछले साल नोएडा में कथित रेव पार्टी से लिए गए सैंपलों की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के एक महीने बाद सामने आई है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि ये जहर कोबरा और करैत सांपों के हैं।

नोएडा सांप का जहर मामला क्या है?

पिछले साल, मेनका गांधी द्वारा संचालित एक एनजीओ ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ ने एल्विश यादव और पांच अन्य के खिलाफ नोएडा में एक पार्टी में कथित रूप से सांप का जहर उपलब्ध कराने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, एनजीओ ने एक “स्टिंग ऑपरेशन” किया, जिसमें उन्होंने यादव से संपर्क किया और उनसे रेव पार्टी आयोजित करने और कोबरा का जहर लाने के लिए कहा।

स्टिंग ऑपरेशन ने एल्विश को कठघरे में खड़ा किया

शिकायत में कहा गया है, “एल्विश ने हमें राहुल नाम के एक शख्स के बारे में बताया, जिससे हमने संपर्क किया। उसने कहा कि वह जहां चाहें जहर का इंतजाम कर सकता है। इसके बाद वह सेक्टर 51 बैंक्वेट हॉल में जहर लेकर आया। नोएडा पुलिस फिर डीएफओ के साथ मौके पर पहुंची और आयोजकों को गिरफ्तार कर लिया।”

पांच लोग पहले गिरफ्तार हुए थे

पिछले साल 2 नवंबर को, नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव सहित छह लोगों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120ए (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया था। इन पर नोएडा के सेक्टर 51 में एक रेव पार्टी में मनोरंजक इस्तेमाल के लिए कथित रूप से सांप का जहर उपलब्ध कराने का आरोप था। उन छह लोगों में से पांच – राहुल, टिटुनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ – को गिरफ्तार कर लिया गया था, और पुलिस ने उनके पास से सांप भी बरामद किए थे।

एल्विश ने खुद को बताया निर्दोष

हालांकि पुलिस यादव की जांच कर रही थी, उनका दावा था कि वह पार्टी में मौजूद नहीं थे।

सांप के जहर मामले में आरोप लगाए जाने के बाद, 26 वर्षीय यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर उन पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें “निराधार, फर्जी और 1% भी सच नहीं” बताया था। एक छोटे से वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को मामले में पूरा सहयोग करने का भी भरोसा दिलाया था।

जांच के दौरान, नोएडा पुलिस को एल्विश यादव का दो सांपों के साथ एक वीडियो मिला। पूछताछ के दौरान यादव के अनुसार, ये सांप बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया द्वारा मंगवाए गए थे। हालांकि, गायक ने मीडिया को बताया कि उनका रेव पार्टियों से कोई संबंध नहीं है और सांप एक प्रोडक्शन हाउस के थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार