Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूट्यूबर एल्विश यादव सांप के जहर के मामले में गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Elvish Yadav arrested

Elvish Yadav Arrested: नोएडा पुलिस ने रविवार को लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को सांप के जहर मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर एल्विश को पुलिस के साथ गिरफ्तार किए जाने का दावा करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

भारी पड़ा सांप के साथ ‘खेल’

यह मामला पिछले साल नवंबर का है, जब नोएडा के सेक्टर 51 में एक बैंक्वेट हॉल में कथित तौर पर रेव पार्टी चल रही थी। पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) द्वारा चलाए गए स्टिंग ऑपरेशन में छापेमारी के दौरान वहां से जहर निकाले गए सांप और सांप का जहर बरामद हुआ था। जांच में पता चला है कि पार्टी में जब्त किए गए सैंपल में कोबरा और करैत सांपों के जहर का इस्तेमाल किया गया था।

सांप का जहर मुहैया कराने वाले लोगों से तार!

सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव को गिरफ्तार करने से पहले कई बार पूछताछ की गई थी। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया था। पीपल फॉर एनिमल्स को सूचना मिली थी कि एल्विश का इस तरह के कामों में लिप्त लोगों के साथ पूरा नेटवर्क है। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन किया और एल्विश से संपर्क किया। एल्विश ने उन्हें ऐसे लोगों से संपर्क करवाया था जो सांप का जहर मुहैया कराते थे। एल्विश खुद भी अपने वीडियो में अक्सर सांपों के साथ दिखाई देते थे।

इन मामलों में मामला दर्ज

पुलिस ने एल्विश सहित छह लोगों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 120ए (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही थी कि एल्विश की इस रेव पार्टी में और ऐसी पार्टियों के लिए सांप लाने में क्या भूमिका थी।

इस छापेमारी में नौ सांप बरामद किए गए थे, जिनमें से सभी की जहर ग्रंथियां निकाल दी गई थीं। साथ ही, इनमें से आठ सांपों के दांत भी नहीं थे।

हाल ही में विवादों में थे एल्विश यादव

गौरतलब है कि हाल ही में एल्विश यादव एक अन्य विवादों में भी घिरे हुए थे। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह यूट्यूबर मैक्सटर्न (सचिन गुरुग्राम) की पिटाई कर रहे थे। इसके बाद गुरुग्राम में एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में एल्विश ने एक बयान जारी कर बताया था कि आखिर उन्होंने मैक्सटर्न को क्यों पीटा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार