Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Semicon India 2024: पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्स्पोमार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ किया।
Semicon India 2024| shreshth bharat

Semicon India 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्स्पोमार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में यूपी को सेमीकंडक्टर निर्माण का हब बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की इस दिशा में निर्धारित नीति के बारे में भी बात की।

पीएम मोदी ने कहा कि अब का दौर सिलिकॉन डिप्लोमेसी का है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में कई देशों से सहयोग बढ़ा रही है। जो लोग सेमीकंडक्टर मिशन पर आज सवाल उठा रहे हैं, उन्हें डिजिटल इंडिया मिशन के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। सेमीकॉन इंडिया 2024 में 26 देशों के 836 एक्जीबिटर और 50,000 से अधिक विजिटर हिस्सा ले रहे हैं।

यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में यूपी सरकार ने देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर पार्क विकसित करने का प्लान बनाया है। इस प्लान के लिए जमीन की भी व्यवस्था की गई है। सेमीकंडक्टर पार्क में अपनी इकाई लगाने के लिए 3 कंपनियों ने अब तक  प्रस्ताव भी दे दिया है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं सेमीकॉन इंडिया (Semicon India 2024) से जुड़े सभी साथियों का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। भारत दुनिया का आठवां देश है, जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़ा ये आयोजन किया जा रहा है।  मैं ये यकीन के साथ कह सकता हूं कि भारत में इसके आयोजन का यही सही समय है।

PM मोदी चीन को नहीं संभाल पाए, दिल्ली के बराबर लद्दाख में हड़प ली जमीन; US में बोले राहुल

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज हमारा देश दुनिया को भरोसा देता है कि जब चिप्स डाउन हों तो आप भारत पर दांव लगा सकते हैं। भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग में जब आप डायोड में निवेश करते हैं, तो सरकार आपको स्थिर नीतियों और व्यापार करने में आसानी का आश्वासन देती है। जिस तरह सेमीकंडक्टर उद्योग एक एकीकृत सर्किट से जुड़ा हुआ है, उसी तरह भारत भी आपको एक एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है।

Jammu Kashmir: पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग, BSF का एक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड