Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी चीन को नहीं संभाल पाए, दिल्ली के बराबर लद्दाख में हड़प ली जमीन; US में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi US Visit:| shreshth bharat

Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे का आज तीसरा दिन है। वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी चीन से ठीक से नहीं निपट सके।

पीएम मोदी के अमेरिका-चीन कॉम्पिटिशन को संभालने को लेकर जब राहुल गांधी से सवाल किया गया तो इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के 4,000 वर्ग किलोमीटर में चीनी सैनिक आ गए हैं। उन्होंने लद्दाख में दिल्ली के जमीन जितना कब्जा कर रखा है।

‘अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी’

राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर कोई पड़ोसी अमेरिका के क्षेत्र में 4000 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर ले तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? अमेरिका का कोई राष्ट्रपति क्या यह कहकर बच पाएगा कि उसने तो सब संभाल रखा है?

‘निष्पक्ष चुनाव होते तो BJP सत्ता में नहीं आती’, Rahul Gandhi के बयान से बीजेपी को लगी मिर्ची!

राहुल ने आगे कहा कि इसलिए उन्हें नहीं लगता कि पीएम मोदी ने चीन को अच्छी तरह से संभाला है। कोई कारण नहीं है कि चीनी सैनिक भारत के क्षेत्र में बैठे रहें।

बांग्लादेश की स्थिति पर कही यह बात

राहुल गांधी से जब बांग्लादेश की स्थिति के बारे में सवाल किया गया, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ उनके पुराने संबंध हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों को लेकर भारत में चिंताएं हैं। हम उनमें से कुछ चिंताओं को साझा करते हैं।

Rahul Gandhi US Visit: अब डर नहीं लगता, डर निकल गया… वर्जीनिया में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि बांग्लादेश में चीजें स्थिर हो जाएंगी। हम मौजूदा सरकार या किसी अन्य सरकार के साथ संबंध बनाए रख पाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड