Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Elvish Yadav का सपेरों से निकला कनेक्शन! चार्जशीट में हुआ खुलासा

elvish yadav snake venom supply

Noida: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। पुलिस ने एल्विश के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें एल्विश का सपेरों से संपर्क और 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। कहा जा रहा है कि एल्विश के अलावा इस चार्जशीट में 8 और लोगों के नाम शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, इस आरोप पत्र में नोएडा पुलिस ने कहा कि आरोपी सांपों के जहर की खरीद फरोख्त के काले धंधे में शामिल थे। उनका सपेरों से संपर्क भी था। आरोप पत्र में एल्विश के खिलाफ लगी एनडीपीएस की धाराओं का आधार भी बताया गया। साथ ही उसके सहयोगियों पर लगे आरोपों की पुष्टि भी की गई।

यह है पूरा मामला

बता दें कि, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्टवेट हॉल से 5 लोगों को 2 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। यहां से 9 सांप बरामद हुए, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था। सभी सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है। इस पूरे मामले का स्टिंग ऑपरेशन एक एनजीओ ने किया था। उसी एनजीओ ने इस मामले में एल्विश यादव के नाम का भी जिक्र किया था।

संस्था का आरोप था कि एल्विश जिंदा सांपों के साथ दिल्ली एनसीआर के फार्म हाउस में गैर-कानूनी रूप से रेव पार्टियां करता है। इनमें सांपों और उनके जहर का इस्तेमाल होता है। इसके बाद एल्विश यादव को गिरफ्तार भी किया गया था। हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुए है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...