Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोटीवेशनल स्पीकर विवेक बिन्द्रा ने की पत्नी के साथ मार पीट

vb

चर्चित यूटूयूबर विवेक बिन्द्रा की इंस्पीरेशन्ल स्पीच तो आपने बहुत बार सुनी होगी। पर ताजा मामला उनका उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने का सामने आया है। इस मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि विवेक बिंद्रा ने यानिका के साथ मारपीट की। पिटाई के बाद यानिका का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। यानिका के शरीर पर गहरे घाव भी हैं।

हालांकि अभी तक इस घटना के संबंध में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कई वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।नोएडा पुलिस का कहना है कि इन वीडियो की भी जांच की जा रही है। विवेक बिंद्रा की हाल ही में शादी हुई है। उनकी पत्नी के भाई की तरफ़ से दी गई शिकायत पर ये मुक़दमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक़, “पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। अभी विवेक बिंद्रा का बयान नहीं हुआ है। जिन धाराओं के तहत एफ़आईआर है, अगर गिरफ़्तारी ज़रूरी हुई तो गिरफ़्तार भी किया जाएगा।” डीसीपी के मुताबिक़, “घटना की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई तथ्यों और जांच के आधार पर होगी।”

पत्नी के साथ मारपीट की ये घटना 7 दिसंबर की बताई गई है. सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी के साथ बहस के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि इन वीडियो की भी जांच की जा रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ विवेक बिंद्रा की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा