श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी बढ़ाएगी अरविंद केजरीवाल की मुसीबत ?

दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब नीति मामले में रविवार को गिरफ्तार किए गए। सिसोदिया को CBI आज कोर्ट में पेश करेगी। CBI ने रविवार को सिसोदिया से 8 घंटे पूछताछ की थी। दरअसल जुलाई 2022 में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की मांग की। सक्सेना ने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद ED और CBI ने सिसोदिया के खिलाफ जांच शुरू की थी। इस मामले में BJP ने नए टेंडर के बाद गलत तरीके से शराब ठेकेदारों के 144 करोड़ माफ करने के आरोप लगाए।

पूरे देश समेत BJP कार्यलयों पर AAP का प्रदर्शन
सिसोदिया आम आदमी पार्टी के दूसरे मंत्री हैं। जिन्हें एक केंद्रीय एजेंसी ने एक साल से भी कम समय में गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था, वो अभी भी जेल में हैं। तो वहीं दूसरी ओर सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी पूरे देश समेत BJP कार्यलयों पर प्रदर्शन कर रही है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कानून-व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए सिसोदिया की पेशी वर्चुअल भी की जा सकती है।

रिपोर्ट्स में CBI सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पिछले साल 19 अगस्त को CBI ने दिल्ली एक्साइज डिपार्टमेंट की छानबीन की। वहां से एक डिजिटल डिवाइस को सीज किया गया। इस डिवाइस से CBI को पता चला कि लिकर पॉलिसी का एक दस्तावेज एक ऐसे सिस्टम को भेजा गया था। जो एक्साइज डिपार्टमेंट के नेटवर्क में था ही नहीं। इसके बाद CBI ने एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया। उस अफसर ने एक सिस्टम की जानकारी दी, जिसे एजेंसी ने इस साल 14 जनवरी को सिसोदिया के दफ्तर से जब्त किया गया। इस सिस्टम की ज्यादातर फाइल्स डिलीट कर दी गई थीं, लेकिन अपनी फॉरेंसिक टीम की मदद से CBI ने यह डेटा हासिल कर लिया। फोरेंसिक जांच में पता चला की दस्तावेज बाहर से बना और वॉट्सऐप पर रिसीव किया गया था।

जानकारियां मिलने के बाद CBI ने 1996 बैच के ब्यूरोक्रेट को जांच के लिए बुलाया था। ये ब्यूरोक्रेट सिसोदिया के सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके थे। सूत्रों के मुताबिक, अफसर ने CBI को बताया कि मार्च 2021 में सिसोदिया ने उन्हें केजरीवाल के दफ्तर में बुलाया था। वहां अफसर को शराब नीति ड्राफ्ट पर मंत्रियों की रिपोर्ट दी गई थी। इस दौरान वहां सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।
पुछताछ में अफसर ने बताया था कि इस ड्राफ्ट रिपोर्ट से ही 12% प्रॉफिट मॉर्जिन का नियम आया। इस नियम के लिए किसी तरह की कोई चर्चा हुई हो या इससे जुड़ी कोई फाइल हो इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। रविवार को CBI इस ड्राफ्ट रिपोर्ट के बारे में सिसोदिया से सवाल किए पर सिसोदिया ने जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। अफसर का ये बयान फरवरी की शुरुआत में मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया गया।

सिसोदिया से 8 घंटे की पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से CBI सूत्रों से पता चला है कि जब लिकर पॉलिसी के जरिए एक कारोबारियों को फायदा पहुंचाया जा रहा था। उस दौरान सिसोदिया ने एक दिन में 3 फोन बदले थे। CBI ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि सिसोदिया से जो सवाल किए गए, लेकिन उनके जवाब से संतुष्टि नहीं मिली। गिरफ्तारी शराब नीति में गड़बड़ियों और इसके जरिए निजी लाभ पहुंचाने के मामले में हुई है।

CBI ने कहा कि सिसोदिया ने कई अहम सवालों के जवाब टाल दिए। हमने उनके सामने सबूत भी पेश किए, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने कहा कि उनसे गहराई से पूछताछ के लिए उन्हें कस्टडी में रखना जरूरी है। सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की गई। सिसोदिया से शराब नीति, दिनेश अरोड़ा से सिसोदिया के कनेक्शन के बारे में सवाल किए गए। सिसोदिया ने कई फोन कॉल्स भी किए हैं। कई फोन सेट भी नष्ट किए. उनकी डिटेल्स के आधार पर सिसोदिया से सवाल पूछे गए।

इस घोटाले में क्या है कारोबारी दिनेश अरोड़ा का बड़ा रोल ?
दिनेश अरोड़ा दिल्ली के कारोबारी हैं। उनका रेस्टोरेंट है। इसी मामले में ED ने भी जांच की। उसमें दिनेश अरोड़ा को सिसोदिया का करीबी बताया है। एजेंसी ने कहा कि अरोड़ा से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने चुनावी फंडिंग के संबंध में बात की थी। इसके बाद अरोड़ा ने कई कारोबारियों से फंडिंग में सहयोग मांगा और विधानसभा चुनावों के लिए सिसोदिया को 82 लाख रुपए दिए। शराब नीति केस की जांच शुरू होने के बाद अरोड़ा सरकारी गवाह बन गए। उन्होंने ही सिसोदिया और कई बड़े AAP नेताओं का नाम लिया था।

केजरीवाल सरकार के लिए वित्त मंत्रालय एक चुनौती ?
दिल्ली सरकार के 33 विभागों में से वित्त, शिक्षा और गृह सहित 18 सिसोदिया संभाले रहे थे. ऐसे में केजरीवाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती वित्त मंत्रालय की है। क्योंकि जल्द ही बजट पेश होना है. सिसोदिया दिल्ली के दूसरे मंत्री हैं. जो गिरफ्तार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन जून 2022 से जेल में हैं और अभी बिना विभाग के मंत्री हैं। मामले में अब तक आप प्रवक्ता विजय नायर समेत कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

बता दें कि शराब नीति केस में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। CBI ने 8 घंटे लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।बताया गया कि आबकारी विभाग के एक IAS अफसर ने CBI की पूछताछ में सिसोदिया का नाम लिया था। अफसर ने कहा- सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनवाई थी, जिससे व्यापारियों को फायदा हो।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा