Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डॉक्टरों में अचंभा लक्षण कोरोना के लेकिन कोरोना नही

गौतमबुद्धनगर में इंफ्लुएंजा एच3एन2 के मामले ने रफ्तार पकड़ ली है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले करीब 20 दिनों में जिले के 3500 मरीजों पर अध्ययन किया गया था जिसमें 660 लोगों यानी हर पांचवे मरीज में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए लेकिन राहत की बात ये है कि एंटीजन की जांच कराने पर किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है. विशेषज्ञ इसको इंफ्लुएंजा एच3एन2 मानकर चल रहे हैं.इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक एडवाइजरी भी जारी की है. वैसे कोरोना और एच3एन2 में अंतर कर पाना बहुत मुश्किल है. आजकल चल रहा ये बुखार दो तीन दिन में ही ठीक हो जाता है लेकिन खांसी तीन सप्ताह से अधिक समय तक परेशान करती है.

डॉक्टरों ने कहा कि इस खांसी को नजरअंदाज ना करे आईएमए नोएडा के पूर्व सचिव डॉ. प्रकाश जैन ने कहा कि हर साल इस मौसम में इस तरह का फ्लू फैलता है लेकिन इस बार इस फ्लू के लक्षण कुछ अलग है. खांसी को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करे और अधिक समय तक खांसी रहने पर बलगम की जांच कराना बेहतर है ऐसे कुछ मरीजों में टीबी भी हो सकता है. आईएमए के अनुसार लोग बिना डॉक्टरों की सलाह से एंटीबायोटिक ले रहे है. एच3एन2 के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए आईएमए ने चिकित्सकों को भी केवल लक्षणों के आधार पर दवा देने की सलाह दी है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल