Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जांच में सहयोग नही कर रहे संजय सिंह

sanjay

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने संजय सिंह की हिरासत को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया।

ईडी ने कोर्ट से आप नेता संजय सिंह द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने का हवाला देते हुए हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, ईडी ने बताया कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

अदालत में पेशी पर जाने के दौरान आप नेता संजय ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईमानदार लोग हमारे साथ और बेईमान पीएम मोदी के साथ हैं।

कोर्ट ने गिरफ्तार आप सांसद संजय सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का निर्देश दिया और कहा कि इससे सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा होती है। इसके साथ ही जज ने मीडियाकर्मियों को भी यह निर्देश दिया कि जब  संजय पेशी के लिए लाया जा रहा हो तो वे उनसे सवाल न पूछें।

वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में संजय सिंह की पेशी से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध आप विधायक अमानतुल्ला खान और संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों उग्र होते देख पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है। ये लोग आप कार्यालय से डीडीयू मार्ग पर भाजपा मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

केजरीवाल सहित आप नेताओं ने आरोपों का जोरदार खंडन किया है और दावा किया है कि जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज किए गए मामले झूठे हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह वर्तमान में समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज