Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तानाशाही के खिलाफ हर संभव प्लेटफॉर्म पर आवाज उठाऊंगा: राघव चड्ढा

101

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा सचिवालय की ओर से आवंटित किए गए आवास को खाली कराने पर पहली प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब मनचाहा सांसद को सस्पेंड कर दिया जाता है, जब मनचाहा किसी सांसद का घर छीन लिया और जब चाहा विपक्ष के नेता को पकड़ कर जेल में डाल दिया, जिस तरह से इस देश में लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है, उससे देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी।

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि वे अपनी राज्यसभा सदस्यता और सरकारी बंगले के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि भले ही उन्हें राज्यसभा से निलंबित कर दिया जाए और उन्हें उनके सरकारी आवास से बाहर करने की कोशिश की जा रही हो लेकिन बीजेपी उन्हें लोगों के दिलों से बाहर नहीं कर पाएगी।

राघव चड्ढा ने कहा, “मेरा सरकारी बंगला छीनने की कोशिशों के लिए बीजेपी का राजनैतिक प्रतिशोध जिम्मेदार है। मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया, मुझे मेरे सरकारी आवास से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है लेकिन क्या वे मुझे लोगों के दिलों से निकाल सकते हैं? मैं अपनी राज्यसभा सदस्यता के लिए लड़ूंगा।”

उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ हर संभव प्लेटफॉर्म पर अपनी आवाज उठाऊंगा। ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज