Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इजरायल के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के बीच वार्ता

32

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री के बीच वार्ता हुई। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी साझा कर अपने ऑफिशियल  एक्स पर लिखा है, “इजरायल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिए मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है।

आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। पीएम मोदी ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताकर इसकी कड़ी निंदा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है।  हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’

हमास के आतंकियों ने इजरायल पर रॉकेट से हमला कर दिया। इस हमले का इजरायल ने भी करारा जवाब दिया।  बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के आतंकियों के खिलाफ जंग छेड़ दी और गाजा में मौजूद आतंकियों पर रॉकेट और बम से हमले करने शुरू कर दिए। इस युद्ध में अब तक इजरायल के 900 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गाजा में 687 नागरिकों की मौत हुई है। इस युद्ध में अब तक कुल 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज