Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दिल्ली में दुनिया के बड़े नेताओं की पंचायत

 

दिल्ली: 1 और 2 मार्च को दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में G 20 विदेश मंत्रियों की बैठक दिल्ली में शुरू हो रही है। रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, चीनी विदेश मंत्री किन गैंग और बाकी G 20 सदस्य देशों के विदेश मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। बैठक मे सबसे अहम मुद्दा होगा यूक्रेन-रूस का युद्ध। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, खाद्य और ऊर्जा संकट और दुनिया की अर्थव्यवस्था से जुड़े दूसरे तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी।

 

G 20 विदेश मंत्रियों की बैठक सितंबर में होनेवाली G 20 सम्मेलन से पहले सबसे बड़ी बैठक है। इस बैठक में भारत की तरफ से आमंत्रित दूसरे देशों और संगठन के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

G 20 विदेश मंत्रियों की बैठक पर इसलिए भी नजर रहेगी की यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में अमेरिका/ पश्चिमी देशों और रूस के बीच तनाव कैसे सामने आता है।

हालांकि भारत की कोशिश होगी कि रूस-यूक्रेन युद्ध का साया बैठक पर न पड़े लेकिन मौजूदा दुनिया की स्थिति को देखकर ऐसा नही लगता की रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र न हो।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही