श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत बनेगा 4 TRILLION ECONOMY का मालिक

mines

भारत अपने विकास में एक अहम कदम उठाने जा रहा है। ये कदम है बेहद अहम खनिजों की नीलामी का। जनवरी में होने वाली इस नीलामी से देश के खजाने में मोटा पैसा आएगा। इसकी नीलामी प्रक्रिया 29 नवंबर से शुरु हो गई है। जिन खनिजों की बोली लगाई जा रही है वो किसी भी देश के भविष्य के लिए बेहद अहम है। भारत ने पहले देश में ऐसे खनिज के भंडार खोजे जो भविष्य की दृष्टि से बेहद अहम हैं। इसमे लीथियम, टाइटेनियम, क्रोमियम और ग्रेफाइट जैसे अहम खनिज हैं। पूरी दुनिया में लीथियम की मांग बैटरी बनाने के लिए की जा रही है। भारत ने हाल में ही लीथियम का बड़ा भंडार जम्मू-कश्मीर में खोजा था। अब खनन मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की पहली किस्त की नीलामी शुरू कर दी है। पहली किस्त में देशभर में फैले महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के 20 ब्लॉकों की नीलामी की जा रही है। यह एक ऐतिहासिक पहल है जो हमारी अर्थव्यवस्था को तो बढ़ावा देगी ही, राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बढ़ाएगी। भारत सरकार की देश के साथ-साथ विदेशों में भी महत्वपूर्ण खनिजों की खानों पर नजर है। भारत, अर्जेंटीना में कुछ लिथियम ब्लॉकों का ठेका लेने के आखिरी चरण में है। चिली सरकार के साथ भी लिथियम ब्लॉक ठेके पर लेने की बातचीत चल रही है। सरकार को उम्मीद है कि इन खानों की नीलामी के बाद ना केवल केन्द्र सरकार बलकि राज्य सरकारों को भी मोटा पैसा मिलेगा जिसका इस्तेमाल वो राज्य के विकास में कर सकेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज