श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भारत- कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड होगा रद्द


भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगने के बाद भारत जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में भारत कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद्द करने के बाद भारत अब खालिस्तानियों पर सख्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, भारत अब कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड रद्द होगा, जो विदेश में रहकर एंटी-इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं और भारतीय संस्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

OCI कार्ड, ‘’ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया’’ यह कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में अनिश्चितकाल रहने, काम करने और सभी तरह के आर्थिक लेन-देन की अनुमति देता है, साथ ही ओसीआई धारक व्यक्ति जब चाहे बिना वीज़ा के भारत आ सकता है। ओसीआई कार्ड अनिश्चितकाल के लिए मान्य होता है। विदेश में बसकर वहां की नागरिकता ले चुके भारतीय लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में ऐसी दोहरी नागरिकता लेने के नियम हैं।

भारतीय नागरिकता क़ानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति दूसरे देश की नागरिकता ले लेता है तो उसे भारतीय नागरिकता छोड़नी होगी।

जिन अप्रवासी भारतीयों ने दोहरी नागरिकता ले रखी थी उन्हें भारत आने पर बार-बार वीज़ा के लिए आवेदन करना पड़ता था। भारतीय मूल के लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार ने 2003 में PIO कार्ड की शुरुआत की।  जिसका अर्थ था- पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन। इसकी समय सीमा 10 साल की होती थी। लेकिन 2006 में प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर भारत सरकार ने ऐसे लोगों को OCI कार्ड देने की घोषणा की। इसके बावजूद दोनों कार्ड चलन में रहे, लेकिन 2015 में पीआईओ कार्ड को खत्म करके OCI कार्ड को जारी रखा गया।

यह कार्ड उन लोगों को जारी होगा जो भारत के नागरिक रह चुके हैं या उनके माता-पिता भारतीय नागरिक रहे हों। कार्ड जारी करने के बाद भारत उस कार्ड होल्डर को यहां जीवनभर काम करने और हर तरह के आर्थिक लेन-देन करने की अनुमति देता है। यही वजह है कि यह कार्ड लाइफटाइम वैलिड रहता है। कार्डधारक को भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।

OCI कार्डधारक को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए गए हैं। आम भारतीयों की तरह उनके पास कई अधिकार होते हैं, लेकिन कुछ काम करने की मनाही होती है। जैसे-

-वो चुनाव नहीं लड़ सकते।

-भारत में वोटिंग नहीं कर सकते।

-सवैधानिक पद पर काम या सरकारी नौकरी नहीं कर सकते।

-खेती योग्य जमीन नहीं खरीद सकते।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

US Illegal Immigrants
क्या है डंकी रूट? जिससे हर कदम पर रहता है जान का खतरा
Garam Masala Benefits
गरम मसाला के फायदे और नुकसान, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और सावधानियां
Vicky Kaushal
विक्की कौशल ने ग्रिशनेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, छावा के प्रचार में जुटे
rohit sharma and Jos Buttler
IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, विराट कोहली प्लेइंग XI से बाहर
Akhilesh Yadav (1)
चुनाव आयोग मर गया है हमें सफेद कपड़ा भेट करना पड़ेगा, मिल्कीपुर मुद्दे पर भड़के अखिलेश यादव
PM NARENDRA MODI (1)
'परीक्षा पे चर्चा' कई टिप्स साझा करेंगे PM मोदी, कई बड़ी हस्तियां भी होंगी शामिल