श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बिहार में हुई जातिगत जनगणना रिपोर्ट सार्वजनिक


बिहार की नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं। जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 19 फीसदी से थोड़ी ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बताई गई है।

बिहार सरकार ने राज्य में जातिगत जनसंख्या 13 करोड़ से ज्यादा बताई है। अधिकारियों के मुताबिक जाति आधारित गणना में कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 बताई गई है। बिहार सरकार की तरफ से विकास आयुक्त विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बिहार में

सवर्णों की तादाद 15.52 फीसदी, भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी, ब्रहाणों की आबादी 3.66 फीसदी, कुर्मी की जनसंख्या 2.87 फीसदी, मुसहर की आबादी 3 फीसदी, यादवों की आबादी 14 फीसदी और राजपूत की आबादी 3.45 फीसदी है।

बिहार की आबादी में करीब 82 फीसदी हिंदू और 17.7 फीसदी मुसलमान हैं। बिहार में 2011 से 2022 के बीच हिंदुओं की आबादी घटी है। 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदू आबादी 82.7% और मुस्लिम आबादी 16.9% थी।

मुख्य सचिव विवेक सिंह ने कहा बिहार राज्य में हुई गणना के अनुसार प्रदेश की जनसंख्या में बिहार के बाहर में रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है। बिहार राज्य में रहने वालों की कुल जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है। इसमें पुरुषों की कुल संख्या 6 करोड़ 41 लाख 31 हजार 990 है, जबकि महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 38 हजार 460 है। अन्य की संख्या 82 हजार 836 पाई गई है। गणना के अनुसार 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं।

आंकड़े जारी होने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था। बिहार विधानसभा के  सभी 9 दलों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी और 02-06-2022 को मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति दी गई थी। इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराई है। जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है, बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है। इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के उन्हीं 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी तथा जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

 

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

US Illegal Immigrants
क्या है डंकी रूट? जिससे हर कदम पर रहता है जान का खतरा
Garam Masala Benefits
गरम मसाला के फायदे और नुकसान, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और सावधानियां
Vicky Kaushal
विक्की कौशल ने ग्रिशनेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, छावा के प्रचार में जुटे
rohit sharma and Jos Buttler
IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, विराट कोहली प्लेइंग XI से बाहर
Akhilesh Yadav (1)
चुनाव आयोग मर गया है हमें सफेद कपड़ा भेट करना पड़ेगा, मिल्कीपुर मुद्दे पर भड़के अखिलेश यादव
PM NARENDRA MODI (1)
'परीक्षा पे चर्चा' कई टिप्स साझा करेंगे PM मोदी, कई बड़ी हस्तियां भी होंगी शामिल