श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने रैपिडएक्स ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

402

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के पहले चरण का उद्धाटन किया। पीएम मोदी ने साहिबाबाद और दुहाई डिपो को जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो भारत में आरआरटीएस के शुभारंभ को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  दिल्ली-गाजियाबाद मेट्रो को जोड़ने वाली रैपिड मेट्रो में यात्रा करते हुए छात्रों और आरआरटीएस कर्मचारियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद में बेंगलुरु मेट्रो के पूर्व-पश्चिम गलियारे के दो हिस्सों का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर का प्राथमिकता वाला सेक्शन गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों के जरिए साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ेगा। पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला आठ मार्च 2019 को रखी थी।

नए वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के माध्यम से देश में रीजनल कनेक्टिविटी को बदलने के उनके विजन के अनुरूप आरआरटीएस परियोजना विकसित की जा रही है। आरआरटीएस एक नई रेल-आधारित सेमी-हाई-स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी कम्यूटर ट्रांजिट सिस्टम है। जिसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज